1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: CSK ने मुंबई को 20 रनों से दी मात, दूसरे चरण का किया शानदार आगाज

IPL 2021: CSK ने मुंबई को 20 रनों से दी मात, दूसरे चरण का किया शानदार आगाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 19, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Sep 19, 2021 11:54 pm IST

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा कर ओपनिंग मुकाबला जीता।

IPL 2021: chennai super kings beat mumbai indians by 20...- India TV Hindi
IPL 2021: chennai super kings beat mumbai indians by 20 runs in opening clash Image Source : TWITTER HANDLE/@IPL

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण का पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई ने 20 रनों से गंवा दिया। गौरतलब है कि चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मुंबई के सामने 157 रनों का लक्ष्य रखा था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद खराब रही। ग्रोइन इंडरी से जूझ रहे फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले आउट हुए ट्रेंट बोल्ट को विकेट दे गए हालांकि सीपीएल 2021 में वे धमाकेदार फॉर्म में थे। फाफ के बाद मोईन अली भी 0 पर आउट हो गए। उनका विकेट एडम मिलने ने चटकाया था। दो ओवर में चेन्नई ने दो विकेट खो दिए थे।

अंबाती रायडू नंबर-4 पर उतरे लेकिन मिलने की गेंद से वे चोटिल हो गए। उनके बाएं हाथ पर गेंद लगी और वे रिटायर्ड हर्ट हो गए। उन्होंने भी खाता नहीं खोला था। अंबाती के मैदान छोड़ने के बाद चेन्नई को सुरेश रैना और एमएस धोनी से उम्मीदें बांधीं। लेकिन 4 रन बना कर रैना और 3 रन बना कर धोनी पवेलियन लौट गए।

सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा ने पारी आगे बढ़ाई। रुतुराज ने 88 रनों की नाबाद पारी खेली और आज उन्होंने अपने आईपीएल करियर का छठा पचासा जड़ा था। हालांकि जड्डू ने 26 रन बनाए और वे अपना विकेट मुंबई इंडियंस के लिए 100वां मैच खेल रहे जसप्रीत बुमराह को दे गए।

सीएसके के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे ड्वेन ब्रावो ने 8 गेंदों पर उन्होंने 23 रनों की अहम पारी खेली। इसमें उन्होंने तीन करारे छक्के जड़े थे। लेकिन वे भी बुमराह का शिकार गए। फिर शार्दुल ठाकुर 1 रन बना कर नाबाद रहे। सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट खोए और 156 रन बनाए। मुंबई के जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिलने ने 2-2 विकेट चटकाए।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत चेन्नई के मुकाबले बेहतर रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (17) और अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे अनमोलप्रीत सिंह (16) दीपक चाहर का शिकार बन गए। फिर मुंबई के अहम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपना विकेट सस्ते में दे दिया। सूर्यकुमार महज 3 रन बना कर शार्दुल ठाकुर से आउट हो गए।

11 रन बना चुके इशान किशन भी ड्वेन ब्रावो को अपना विकेट तोहफे में दे गए। आज टीम की कप्तानी कर रहे कायरन पोलार्ड भी प्रवाभित न कर सके। उन्होंने अपना विकेट सिर्फ 15 रन बना कर जोश हेजलवुड को थमा दिया। क्रुणाल पांड्या 4 रन बना कर ब्रावो और धोनी से रन आउट हुए।

IPL 2021: विराट कोहली सीजन-14 के बाद छोड़ेंगे आरसीबी की कप्तानी

एडम मिलने और सौरभ तिवारी पारी संभाल रहे थे लेकिन मिलने ने गलत शॉट खेल कर अपना विकेट दे दिया। ब्रावो ने उन्हें कष्णप्पा गौतम से कैच आउट करवाया। मिलने ने 15 रन बनाए थे। मिलने के आउट होने के बाद सौरभ तिवारी ने अपने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। फिर अगली गेंद पर राहुल चाहर 0 पर आउट हुए। आखिरी ओवर में मिलने और चाहर ने विकेट खोया था। बुमराह ने भी महज 1 रन बनाया और मुंबई ने मैच 20 रनों से गंवा दिया।

चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दीपक चाहर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल