1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. 86 रनों की पारी की बदौलत फाफ डु प्लेसिस बने खिताबी मुकाबले के 'मैन ऑफ द मैच'

86 रनों की पारी की बदौलत फाफ डु प्लेसिस बने खिताबी मुकाबले के 'मैन ऑफ द मैच'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 16, 2021 12:25 am IST,  Updated : Oct 16, 2021 12:25 am IST

चेन्नई के लिए आईपीएल खेलने वाले साउथ अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस सीजन काफी अच्छे फॉर्म में थे। वे अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने 86 रनों की पारी खेली।

IPL 2021 CSK vs KKR: faf du plessis becomes man of the match- India TV Hindi
IPL 2021 CSK vs KKR: faf du plessis becomes man of the match Image Source : IPLT20.COM

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हरा कर जीता। इस मैच में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने 86 रनों की पारी खेली थी। इस पारी की बदौलत उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।

चेन्नई के लिए आईपीएल खेलने वाले साउथ अफ्रीकी स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस इस सीजन काफी अच्छे फॉर्म में थे। वे अपनी टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। खिताबी मुकाबले में भी उन्होंने 86 रनों की पारी खेली, हालांकि वे पहली पारी की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे। इस सीजन उन्होंने 16 मैचों में 633 रन बना लिए और इस सीजन और सीएसके के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। आज फाफ ने 59 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के जड़े और 86 रनों की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल कर फाफ ने कहा, "ये एक शानदार दिन था। 100वां आईपीएल मैच, खास दिन। मैंने सीएसके में अपने समय को काफी एंजॉय किया है। आईपीएल ट्रॉफी के कैबिनेट में चौथा खिताब देख कर अच्छा लग रहा है। रुतुराज खास खिलाड़ी है। भारतीय क्रिकेट में काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं। रुतु का भविष्य बहुत उज्जवल है।"

CSK vs KKR, IPL 2021 Final : सीएसके ने कोलकाता को 27 रन से हराया, चौथी बार बना चैंपियन

गौरतलब है कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर फाफ डुप्लेसिस के 86 और शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से तीन विकेट पर 192 रन बनाये। इसके जवाब में केकेआर को शुभमन गिल (51) और वेंकटेश अय्यर (50) ने पहले विकेट के लिये 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी लेकिन उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना पायी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल