1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 Eliminator: कोहली को आउट करना मेरा लक्ष्य था, मैंने विकेट का आनंद लिया- नरेन

IPL 2021 Eliminator: कोहली को आउट करना मेरा लक्ष्य था, मैंने विकेट का आनंद लिया- नरेन

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2021 02:37 pm IST,  Updated : Oct 12, 2021 02:37 pm IST

नरेन ने कहा, "मैंने सभी विकेट का आनंद लिया लेकिन कोहली का विकेट लेना मेरा लक्ष्य था। यह टीम प्रयास था।"

IPL 2021 Eliminator: i enjoyed virat kohli's wicket says...- India TV Hindi
IPL 2021 Eliminator: i enjoyed virat kohli's wicket says sunil narine Image Source : IPLT20.COM

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने कहा है कि उन्होंने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के विकेट लेने का आनंद लिया। नरेन ने कोहली के अलावा ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और श्रीकर भरत के विकेट भी चटकाए और दो बार की विजेता टीम को चार विकेट से जीत दिलाने में योगदान दिया।

नरेन ने कहा, "मैंने सभी विकेट का आनंद लिया लेकिन कोहली का विकेट लेना मेरा लक्ष्य था। यह टीम प्रयास था।"

उन्होंने कहा, "मैं पहली गेंद से तैयार रहता हूं। किसी दिन यह अच्छे से नहीं हो पाता है। आप प्रदर्शन करें और टीम जीते तो यह अच्छा होता है।"

RCB vs KKR: नरेन ने मैच रुख हमारे पक्ष में कर दिया था- इयोन मोर्गन

केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने भी नरेन के बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा, "अगर हम अपने बल्लेबाजी क्रम की बात करें तो इसमें मजबूती है। नरेन कूल कस्टमर हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल