1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 MI vs PBKS: सूर्यकुमार का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, पिछले 4 मैचों में बनाए सिर्फ 16 रन

IPL 2021 MI vs PBKS: सूर्यकुमार का निराशाजनक प्रदर्शन जारी, पिछले 4 मैचों में बनाए सिर्फ 16 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 28, 2021 10:26 pm IST,  Updated : Sep 28, 2021 10:26 pm IST

रवि बिश्नोई ने दूसरी पारी का चौथा ओवर डाला था। उस ओवर में उन्होंने रोहित शर्मा को 8 रनों पर और सूर्यकुमार यादव को 0 पर आउट किया था।

IPL 2021 MI vs PBKS: suryakumar yadav's rough patch...- India TV Hindi
IPL 2021 MI vs PBKS: suryakumar yadav's rough patch continues Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का 42वां मुकाबला आज अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीत पर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट खोए और 135 रन बनाए। मुंबई 136 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है।

आपको बता दें कि आज पंजाब के रवि बिश्नोई ने दूसरी पारी का चौथा ओवर डाला था। उस ओवर में उन्होंने तीन रन देकर दो बड़े विकेट चटकाए थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 8 रनों पर और सूर्यकुमार यादव को 0 पर आउट किया था।

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव आज अपने आईपीएल करियर में तीसरी बार 0 पर आउट हुए हैं। पिछली बार वे 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए और उससे पहले 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 0 पर आउट हुए थे।

इतना ही नहीं, सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2021 का यूएई लेग बेहद खराब जा रहा है। इस चरण में उन्होंने चार मैच खेले। पहला मैच इस चरण में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था जिसमें वे सिर्फ 3 रन बना सके थे। उसमें वे शार्दुल ठाकुर का शिकार बने थे। वो मैच चेन्नई ने 20 रनों से जीता था।

उसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला खेला जिसमें वे महज 5 रन बना सके। वो मैच कोलकाता सात विकेट से जीती थी। उस मैच में वे प्रसिद्ध कृष्णा से आउट हुए थे।

IPL के इतिहास में पहली बार एक समय पर खेले जाएंगे दो मैच, बीसीसीआई ने किया ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वे 8 रन बना कर मोहम्मद सिराज से आउट हुए। उस मैच में आरसीबी ने 54 रनों से जीत दर्ज की थी। आखिर में पंजाब किंग्स के खिलाफ आज वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल