1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, PBKS v CSK : पंजाब के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही धोनी ने रचा इतिहास

IPL 2021, PBKS v CSK : पंजाब के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही धोनी ने रचा इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 16, 2021 08:00 pm IST,  Updated : Apr 16, 2021 08:02 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी IPL की एक टीम की ओर से 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL 2021,  PBKS v CSK : पंजाब के...- India TV Hindi
IPL 2021,  PBKS v CSK : पंजाब के खिलाफ मैच में उतरने के साथ ही धोनी ने रचा इतिहास  Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में उतरने के साथ ही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। दरअसल, ये मुकाबला धोनी का चेन्नई की ओर से 200वां मुकाबला है। धोनी ने चेन्नई की ओर से IPL में अब तक 176 मैच जबकि चैंपियंस ट्रॉफी में 24 मुकाबले खेले हैं।

इसके साथ ही धोनी IPL की एक टीम की ओर से 200 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामलें में पहले नंबर पर विराट कोहली है जिन्होंने RCB की ओर से 209 मैच खेले हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर सुरेश रैना है जिन्होंने CSK की ओर से 190 मैच खेले हैं। 

धोनी को 200वें मैच की उपलब्धि पर चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने ट्विटर पर अपने पूर्व कप्तान को बधाई दी। वॉटसन ने लिखा, "आज रात आपके 200वें मैच के लिए बेस्ट ऑफ लक एमएस। आप टीम के दिल की धड़कन हैं और खेल में सबसे महान नेताओं में से एक हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल