1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने किए 4 बड़े बदलाव, नटराजन को दिखाया बाहर का रास्ता

IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने किए 4 बड़े बदलाव, नटराजन को दिखाया बाहर का रास्ता

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 17, 2021 07:04 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 07:22 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज यानी 17 अप्रैल को चेन्नई में 9वां मुकाबला खेला जा रहा है जिसमे मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं।

IPL 2021, MI v SRH, TOSS- India TV Hindi
IPL 2021, MI v SRH, TOSS Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में आज यानी 17 अप्रैल को चेन्नई में 9वां मुकाबला खेला जा रहा है जिसमे मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले के लिए टीम में 4 बड़े बदलाव किए हैं। नटराजन और होल्डर को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हैदराबाद की टीम को जहां IPL 2021 के अपने दोनों शुरूआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, मुंबई की टीम ने दो मैच में से एक जीत हासिल की है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है :

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन) : सनराइजर्स हैदराबाद इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, विराट सिंह, अब्दुल समद, विजय शंकर शंकर, अभीषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, मुजीब उर रहमान, खलील अहमद।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल