1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: धोनी के खिलाफ खेलना रिपल पटेल के लिए था 'Fanboy' मूमेंट

IPL 2021: धोनी के खिलाफ खेलना रिपल पटेल के लिए था 'Fanboy' मूमेंट

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 05, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 03:26 pm IST

इस 26 साल के खिलाड़ी ने रविवार को आईपीएल के अपने पहले मैच में 20 गेंद में 18 रन बनाये जिसने टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में मदद की।

IPL 2021: playing against ms dhoni was fanboy moment for...- India TV Hindi
IPL 2021: playing against ms dhoni was fanboy moment for ripal patel Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज रिपल पटेल ने अपने आदर्श महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू करने को एक 'फैनबॉय (बड़े प्रशंसक का अपने आदर्श से मिलना)' वाला क्षण करार देते हुए कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान ने उन्हें क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इस 26 साल के खिलाड़ी ने रविवार को आईपीएल के अपने पहले मैच में 20 गेंद में 18 रन बनाये जिसने टीम को तीन विकेट से जीत दिलाने में मदद की। इस युवा बल्लेबाज ने कहा कि  मैच के बाद  धोनी के साथ बातचीत ने उनका दिन बना दिया और इससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा।

पटेल ने कहा, "जब मैं क्रीज पर पहुंचा तो माही भाई (धोनी) को विकेटों के पीछे देखना पूरी तरह से एक अलग अहसास था। यह बहुत अच्छा लगा कि माही भाई मुझे खेलते हुए देख रहे हैं।"

दिल्ली कैपिटल्स से जारी विज्ञप्ति में पटेल ने कहा, "मैंने माही भाई को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और मैं उनकी तरह फिनिशर (मैच को सफलतापूर्वक खत्म करना) बनना चाहता हूं। मैच के बाद, मैंने उससे पूछा कि वह हर मैच कैसे खत्म करते हैं, वह मैदान पर कैसे सोचते हैं और स्कोर का पीछा करते हुए उनके दिमाग में क्या चल रहा होता है। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई और इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।"

IPL 2021 : मोर्गन के साथ विवाद पर अश्विन बोले- मेरी आपसे निजी लड़ाई नहीं

मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स कैप (डेब्यू पर मिलने वाली टीम की टोपी) मिलने पर उनकी भावनाओं के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में खुश था जब मिशी भाई (अमित मिश्रा) ने मुझे टोपी थमाई। ऐसा नहीं लगा कि यह मेरा पहला मैच था। मुझे लगा मैदान में उतरना वास्तव में अच्छा है। मैंने स्वयं का समर्थन किया और पूरे मैच का लुत्फ उठाया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल