1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 Qualifier 1 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं DC vs CSK का लाइव मुकाबला?

IPL 2021 Qualifier 1 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं DC vs CSK का लाइव मुकाबला?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 09, 2021 10:14 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 10:14 pm IST

रविवार को दुबई में आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा।

IPL 2021 Qualifier 1 Live Streaming- India TV Hindi
IPL 2021 Qualifier 1 Live Streaming Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रविवार को खेला जाएगा। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दिल्ली कैपिटल्स का लगातार दूसरी बार प्लेऑफ स्टेज में मुकाबला होगा। वहीं, चेन्नई पिछले सीजन टेबल पर सातवें स्थान पर रही थी, अब पहला क्वॉलीफायर खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में कभी ट्रॉफी नहीं जीती लेकिन इस सीजन वे ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार है। वे अंकतालिका पर नंबर-1 पायदान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के नाम तीन आईपीएल ट्रॉफी हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2018 में खिताब जीता था।

आइए देखते हैं इस मैच के जुड़ी अहम जानकारियां-

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच कब खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच दुबई में खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच कितने बजे खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलीफायर मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, टॉस 7 बजे होगा।

IPL 2021 DC vs CSK Qualifier 1: यहां पढ़िए हेड टू हेड, स्क्वॉड और इंजरी अपडेट्स

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK Live Streaming) के बीच होने वाला आईपीएल 2021 के पहले क्वॉलीफायर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

DC vs CSK Live Streaming लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार के वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल