IPL 2021 में पाइंट टेबल में सबसे निचले स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स (आरआर) आज वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। राजस्थान ने अभी तक चार मैच खेले हैं और उसे सिर्फ एक जीत नसीब हुई है। कोलकाता का हाल भी राजस्थान जैसा ही है लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण मोर्गन की टीम टेबल में 7वें स्थान पर है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से इस मुकाबले में उतरेंगी।
इस मुकाबले में दोनों ही टीमों की ओर से कई बेहतरीन खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे जिन्हें आप अपनी Dream11 टीम में शुमार जरुर करना चाहेंगे। आइए जानते RR vs KKR मुकाबले की सबसे मजबूत Dream 11 टीम के बारे में.......
Exclusive : केएल राहुल को एंकर नहीं, विस्फोट बल्लेबाज की भूमिका में देखना चाहते हैं संजय मांजरेकर
बल्लेबाज (नितीश राणा, डेविड मिलर, शुभमन गिल)
कोलकाता नाइट राइडर्स का इस सीजन भले ही आगाज खराब रहा हो लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज नीतिश राणा अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। नितीश अब तक 4 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 162 रन जड़ चुके हैं और टॉप रन स्कोरर में छठे पायदान पर हैं।
राजस्थान के डेविड मिलर का प्रदर्शन भी इस सीजन नितीश जैसा रहा है। मिलर ने अपने पहले मैच में शानदार 62 रनों की पारी खेली थी लेकिन अगले दोनों मैचों में उनका बल्ला शांत रहा। ऐसे में इस मुकाबले की Dream 11 टीम से उनका बाहर करना बड़ी भूल साबित हो सकता है। कोलकाता के राहुल त्रिपाठी भी अच्छी पिक हो सकते हैं।
विकेटकीपर (जोस बटलर, संजू सैमसन)
राजस्थान के जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन को Dream 11 टीम में विकेटकीपर के तौर पर शामिल करना एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
ऑलराउंडर (आंद्रे रसेल, क्रिस मॉरिस, सुनील नरेन)
कोलकाता के आंद्रे रसेल अपने पिछले मैच में 22 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेल साबित कर चुके हैं कि आज भी वह IPL के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर हैं। रसेल लगातार विकेट भी निकाल रहे हैं। क्रिस मौरिस कभी भी फॉर्म में आ सकते हैं जबकि सुनील नरेन गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखा सकते हैं।
गेंदबाज (प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती)
इस मुकाबले के लिए आप प्रसिद्ध कृष्णा और पैट कमिंस पर दाव खेल सकते हैं। वहीं, वरुण चक्रवर्ती लगातार प्रभावित कर रहे हैं।
RR vs KKR Dream 11 टीम : जोस बटलर (कप्तान), संजू सैमसन, नीतिश राणा, डेविड मिलर, राहुल त्रिपाठी, आंद्रे रसेल (उप कप्तान), क्रिस मॉरिस, सुनील नरेन, प्रसिद्ध कृष्णा, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती।