1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन, IPL छोड़कर लौटेगा स्वदेश

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी के पिता का हुआ निधन, IPL छोड़कर लौटेगा स्वदेश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2021 08:49 pm IST,  Updated : Sep 24, 2021 10:09 am IST

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया है जिसकी वजह से वह आईपीएल छोड़कर वापस स्वदेश लौट रहे हैं।

IPL 2021: Sunrisers Hyderabad player's father dies, will leave IPL and return home- India TV Hindi
IPL 2021: Sunrisers Hyderabad player's father dies, will leave IPL and return home Image Source : TWITTER/@SUNRISERS

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरूवार को कहा कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफाने रदरफोर्ड के पिता का निधन हो गया है और यह खिलाड़ी अपने परिवार के साथ रहने के लिये संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल बायो-बबल छोड़ देगा। 

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर इस खबर की जानकारी दी और क्रिकेटर और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘सनराइजर्स हैदराबाद परिवार शेरफाने रदरफोर्ड के पिता के निधन पर उन्हें और उनके परिवार को संवेदना व्यक्त करता है। शेरफाने इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ होने के लिये आईपीएल बायो-बबल को छोड़ देंगे। ’’ 

हैदराबाद की टीम ने शेरफेन रदरफोर्ड को 75 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हैदराबाद की ऑरेंज जर्सी में उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल