1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : सीएसके की तरफ से बेहरेनडोर्फ नहीं खेले एक भी मैच लेकिन कोरोना संकट में इस तरह से की है भारत की मदद

IPL 2021 : सीएसके की तरफ से बेहरेनडोर्फ नहीं खेले एक भी मैच लेकिन कोरोना संकट में इस तरह से की है भारत की मदद

 Edited By: Bhasha
 Published : May 04, 2021 10:09 pm IST,  Updated : May 04, 2021 10:09 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को 50000 डॉलर देने का ऐलान किया जबकि बेहरेनडोर्फ के साथी पैट कमिंस और ब्रेट ली भी दान कर चुके हैं । 

BCCI, Brett Lee, IPL 2021, Jason Behrendorff, Josh Hazlewood, Pat Cummins,UNICEF - India TV Hindi
Jason Behrendorff Image Source : GETTY

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जैसन बेहरेनडोर्फ ने मंगलवार को कहा कि वह यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया की भारत में कोरोना संकट में मदद की अपील पर अज्ञात राशि दान देंगे। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस गेंदबाज ने दूसरों से भी दान देने का अनुरोध किया। 

भारत में पिछले कुछ दिन से कोरोना महामारी से रोज तीन हजार से अधिक मौतें हो रही है । बेहरेनडोर्फ ने लिखा ,‘‘ मैं मदद के लिये कुछ करना चाहता था और भारत में कोरोना संकट से निपटने के लिये यूनिसेफ के प्रोजेक्ट में दान दिया है । मैं दूसरों से भी इसका अनुसरण करने का अनुरोध करूंगा जिन्होंने भारत का उदार आतिथ्य अनुभव किया है ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं जानता हूं कि यह रकम छोटी है । इसकी तुलना उस प्यार और दोस्ती से नहीं हो सकती जो भारत में हमें मिली है । लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे कुछ तो फर्क पड़ेगा ।’’ 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को 50000 डॉलर देने का ऐलान किया जबकि बेहरेनडोर्फ के साथी पैट कमिंस और ब्रेट ली भी दान कर चुके हैं । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल