1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. दूसरी बार पिता बने जोस बटलर, रॉजस्थान रॉयल्स ने शेयर की 'मैगी' की क्यूट Pic

दूसरी बार पिता बने जोस बटलर, रॉजस्थान रॉयल्स ने शेयर की 'मैगी' की क्यूट Pic

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2021 04:01 pm IST,  Updated : Sep 05, 2021 04:01 pm IST

जोस बटलर अप्रैल 2019 में पहली बार पिता बने थे। उनकी पहली बेटी का नाम उन्होंने जॉर्जिया रोज रखा है।

Jos Buttler and wife Louise blessed with a baby girl for...- India TV Hindi
Jos Buttler and wife Louise blessed with a baby girl for the second time Image Source : INSTAGRAM HANDLE/@RAJASTHANROYALS

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और उनकी पत्नी लुइस के घर रविवार (5 सितंबर) को उनके दूसरे बच्चे ने जन्म लिया है। उनके घर के बेटी आई है जिसका नाम उन्होंने मैगी रखा है। आपको बता दें कि बटलर ने अपनी बेटी के जन्म के कारण भरात के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के बीच से ही अपना नाम वापस ले लिया था। बटलर पहले तीन मैचों का हिस्सा थे लेकिन वे आखिरी दो टेस्ट का हिस्सा नहीं रहे।

गौरतलब है कि जोस बटलर अप्रैल 2019 में पहली बार पिता बने थे। उनकी पहली बेटी का नाम उन्होंने जॉर्जिया रोज रखा है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स ने इस बात की खुशखबरी भारतीय फैंस को दी है। फ्रेंचाइजी ने मैगी की फोटो शेयर की है। इस फोटो में जोस और मैगी हैं।

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "यहां है जोस बेबी! रॉयल्स फैमिली में आपका स्वागत है मैगी।" कुछ ही देर में कमेंट सेक्शन में ढेरों बधाई से भरे कमेंट्स आ गए।

मैगी के जन्म के बाद बटलर आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में एक्शन में नजर नहीं आएंगे। अब वे सीधे टी-20 विश्व कप से क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि भारत के खिलाफ हाल ही में खेले गए तीन टेस्ट मैचों में वे अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर कैसा प्रदर्शन देते हैं।

ENG v IND : रोहित ने कबूला, टेस्ट में ओपनिंग करना सबसे बड़े फैसलों में से एक था

टेस्ट सीरीज की बात करें तो, इंग्लैंड और भारत की कांटे की टक्कर जारी है। सीरीज का पहला मैट ड्रॉ था, दूसरा मैट भारत ने 151 रनों से लॉर्ड्स में जीता था और तीसरे मैच में इंग्लैंड ने दमदार वापसी की और पारी से मैच जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल