1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : जोस बटलर ने बताया, इस खिलाड़ी के चलते वो खेल पाए शतकीय पारी

IPL 2021 : जोस बटलर ने बताया, इस खिलाड़ी के चलते वो खेल पाए शतकीय पारी

 Reported By: IANS
 Published : May 03, 2021 09:06 pm IST,  Updated : May 03, 2021 09:06 pm IST

हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अपनी इस शतकीय पारी का श्रेस कप्तान संजू सैमसन को दिया है। 

Jos Buttler- India TV Hindi
Jos Buttler Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक लगाने वाले राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अपनी इस शतकीय पारी का श्रेस कप्तान संजू सैमसन को दिया है। बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने मैच के बाद कहा, " हां, संजू के साथ बल्लेबाजी करना अच्छा है। हम सभी जानते हैं कि वह एक बेहतरीन इंसान है। उन्होंने मैदान पर उतरते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया, जो काफी आश्चर्यजनक था। यह दूसरे छोर पर आपको बहुत दबाव कम कर देता है, क्योंकि वह हमेशा स्कोर करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, " जैसा मैंने पहले ही कहा कि मैं हमेशा बीच में संघर्ष करता हूं और उन्होंने आते ही आप पर से दबाव हटा दिया।"

सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह आईपीएल में अपने फॉर्म के साथ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन टीम डारेक्टर कुमार संगकारा और सहायक कोच ट्रेवर पेनी के साथ बातचीत करने से उन्हें काफी मदद मिली है।

उन्होंने कहा, " मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर बेहतर महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन मेरी संगकारा और ट्रेवर के साथ कुछ बातचीत हुई और इससे मुझे काफी मदद मिली।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल