1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : वॉर्नर से कप्तानी छीन विलियम्सन को हैदराबाद ने बनाया कप्तान

IPL 2021 : वॉर्नर से कप्तानी छीन विलियम्सन को हैदराबाद ने बनाया कप्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : May 01, 2021 03:53 pm IST,  Updated : May 01, 2021 04:13 pm IST

आईपीएल के 2021 सीजन में टीम के निम्न प्रदर्शन को देखते हुए हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने बीच टूर्नामेंट में डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर केन विलियम्सन को कप्तानी सौंप दी है.

Kane Williamson- India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को आईपीएल के बाकी मैचों में कप्तानी का जिम्मा सौंपा। 

वॉर्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने छह में से पांच मैच गंवाये हैं जबकि बतौर बल्लेबाज भी वह फॉर्म में नहीं है। सनराइजर्स ने एक बयान में कहा ,‘‘सनराइजर्स हैदराबाद यह घोषणा करती है कि कल के मैच और आईपीएल के बाकी मैचों में केन विलियमसन कप्तान होंगे।’’ 

टीम प्रबंधन ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कल के मैच में वह विदेशी खिलाड़ियों के संयोजन में भी बदलाव करेगी। इसके मायने हैं कि वॉर्नर को टीम से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में जैसन होल्डर को उनकी जगह मिल सकती है। 

बयान में कहा गया ,‘‘यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि टीम प्रबंधन वॉर्नर का काफी सम्मान करता है। हमें उम्मीद है कि बाकी मैचों में वह शानदार प्रदर्शन करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल