1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : बैंगलोर के लिए मैक्सवेल की सफलता से हैरान है केविन पीटरसन, दिया ये बयान

IPL 2021 : बैंगलोर के लिए मैक्सवेल की सफलता से हैरान है केविन पीटरसन, दिया ये बयान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 24, 2021 09:59 pm IST,  Updated : Apr 24, 2021 09:59 pm IST

केविन पीटरसन ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की सफलता पर हैरान हैं। 

Glenn Maxwell- India TV Hindi
Glenn Maxwell Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इस सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल की सफलता पर हैरान हैं। पीटरसन ने बेटवे डॉट कॉम पर अपने ब्लॉगह मे लिखा, आसीबी ने जितने पैसे देकर मैक्सवेल को खरीदा था, उस पर मुझे संदेह था। मैक्सवेल जहां भी रहते हैं टीम को मुख्य खिलाड़ी बने रहना चाहते हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली और अब्राहम डिविलियर्स के रहते यह होना सम्भव नहीं। इन सबके बावजूद ग्लैन ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया है। मैं उनकी सफलता से हैरान हूं।"

40 वर्षीय पीटरसन, जो अब एक कमेंटेटर के रूप में काम करते हैं, ने लिखा है कि आरसीबी के सेट-अप में मैक्सवेल बहुत सहज महसूस कर रहे होंगे।

पीटरसन ने लिखा, सेट-अप में ग्लैन को बहुत सहज महसूस करना चाहिए। मुझे पता है कि यदि आप मैक्सवेल को सहज महसूस कराते हैं और उनके टायर को थोड़ा पंप करते हैं तो आपको बहुत बड़ा फायदा होगा क्योंकि वह सही मायने में मैच विजेता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल