1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, IPL 2021, CSK v SRH : ऋतुराज और डुप्लेसी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से दी शिकस्त

Highlights, IPL 2021, CSK v SRH : ऋतुराज और डुप्लेसी की बदौलत चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से दी शिकस्त

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 28, 2021 05:28 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 11:11 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया।

IPL 2021- India TV Hindi
chennai super kings vs sunrisers hyderabad Image Source : INDIA TV

IPL 2021 Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad 

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 23वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही चेन्नई ने सीजन की 5वीं जीत दर्ज की। इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। सनराइजर्स की ओर से मनीष पांडे ने 61 जबकि कप्तान डेविड वार्नर ने 57 रन की पारी खेली। वहीं, सुपरकिंग्स की तरफ से लुंगी एनगिडी ने दो विकेट चटकाए। हैदराबाद द्वारा मिले 172 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने ऋतुराज (75) और  डुप्लेसी (56) की पारियों के दम पर 19वें ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट अपने नाम किए।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

सनराइज़र्स हैदराबाद : डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरेस्टो (विकेटकीपर), केन विलियमसन, विजय शंकर, केदार जाधव, मनीष पांडे, राशिद ख़ान, जगदीश सुचित, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल।

चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फ़ाफ़ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, सैम करन, रवींद्र जाडेजा, लुंगीसानी एनगिडी, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, इमरान ताहिर।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल