1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Highlights, KKR vs RCB IPL 2021: केकेआर ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया
  Live Now

Highlights, KKR vs RCB IPL 2021: केकेआर ने आरसीबी को 9 विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 20, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Sep 21, 2021 07:31 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 31वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से हरा दिया।

आरसीबी लाइव स्कोर, आरसीबी बनाम केकेआर स्कोर, केकेआर बनाम आरसीबी स्कोर, आईपीएल लाइव स्कोर, आज के मैच - India TV Hindi
KKR vs RCB  Image Source : IPLT20.COM

आंद्रे रसेल और वरूण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को नौ विकेट से हराकर दूसरे चरण की शुरुआत जीत के साथ की। (PBKS vs RR LIVE Cricket Score)

पहले सत्र में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे केकेआर ने रसेल (नौ रन पर तीन विकेट) और चक्रवर्ती (13 रन पर तीन विकेट) उम्दा गेंदबाजी से आरसीबी को 19 ओवर में 92 रन पर ढेर कर दिया। लॉकी फर्ग्युसन ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किए। 

बेंगलोर की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं दिखी। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (22) के अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।

इसके जवाब में केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (48) और पदार्पण कर रहे वेंकटेश अय्यर (नाबाद 41) के बीच पहले विकेट की 82 रन की साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में ही एक विकेट पर 94 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। 

 

 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल