1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने लगाई हार की हैट्रिक, मुंबई ने 13 रन से जीता मुकाबला

IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने लगाई हार की हैट्रिक, मुंबई ने 13 रन से जीता मुकाबला

 Reported By: IANS
 Published : Apr 17, 2021 11:15 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 11:35 pm IST

राहुल चाहर और ट्रेट बोल्ट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई में खेले गए IPL-14 के 9वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया।

IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने...- India TV Hindi
IPL 2021, MI v SRH : हैदराबाद ने लगाई हार की हैट्रिक, मुंबई ने 13 रन से जीता मुकाबला Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई| मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने शनिवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के नौंवें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर आलआउट कर दिया।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 43 और कप्तान डेविड वार्नर ने 34 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्को की बदौलत 36 रन बनाए। विजय शंकर ने 28 रन बनाए। मुम्बई इंडियंस के लिए राहुल चाहर और और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन, जबकि क्रुणाल पांड्या व जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल