1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, KKR v SRH : अर्धशतकीय पारी के साथ ही IPL में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नितीश राणा

IPL 2021, KKR v SRH : अर्धशतकीय पारी के साथ ही IPL में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नितीश राणा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 11, 2021 08:59 pm IST,  Updated : Apr 11, 2021 09:44 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा।

IPL 2021, KKR v SRH : अर्धशतकीय...- India TV Hindi
IPL 2021, KKR v SRH : अर्धशतकीय पारी के साथ ही IPL में ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने नितीश राणा Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज नितीश राणा ने 37 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ नितीश राणा ने IPL के एक खास क्लब में अपनी जगह बना ली।

दरअसल, नीतिश राणा IPL के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने नंबर एक से नंबर 5 की पॉजिशन पर बल्लेबाजी करते हुए 50+ स्कोर बनाया है। इससे पहले ये कारनामा सिर्फ 2 बल्लेबाज ही कर पाए थे जिसमें रोहित शर्मा और शेन वॉटसन का नाम शामिल हैं।

यही नहीं, राणा ने अपनी पारी में जैसे ही चौथा छक्का लगाया, वैसे ही वह KKR की ओर से 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले KKR के लिए आंद्रे रसेल, क्रिस लिन, युसूफ पठान, सुनील नरेन और रॉबिन उथप्पा ये कमाल कर चुके हैं।

गौरतलब है कि नितीश राणा IPL की पिछली 5 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव खिलाड़ी है। राणा ने पिछली 5 पारियों में 248 रन बनाए हैं। इसके बाद शिखर धवन (232), बेन स्टोक्स (224), ईशान किशन (221) और क्रिस गेल (211) का नंबर आता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल