1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. PBKS vs SRH : पंजाब के खिलाफ जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए वॉर्नर ने दिया ये बड़ा बयान

PBKS vs SRH : पंजाब के खिलाफ जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए वॉर्नर ने दिया ये बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 21, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Apr 21, 2021 08:44 pm IST

आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है।

David Warner Captain of Sunrisers Hyderabad - India TV Hindi
David Warner Captain of Sunrisers Hyderabad  Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई| आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने इस जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया है। पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वॉर्नर ने मैच के बाद कहा, " हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, हम खुश हैं। हमारा गेम प्लान था था कि कोई एंकर करे पारी को। बेयरस्टो ने काफी अच्छे से रनिंग की, बल्लेबाजी के वक्त। उनका स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेल देखने को मिला।"

हैदराबाद की चार मैचों में सीजन की यह पहली जीत है। टीम के अब दो अंक हो गए हैं और वह तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब किंग्स को चार मैचों में तीसरी झेलनी पड़ी है। टीम दो अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।

उन्होंने कहा, "अभिषेक युवा है, हमने उससे इस सीजन में काफी गेंदबाजी करने को कहा है, उसने अच्छा किया। जब हम अंदर जा रहे थे तो उसे नहीं पता था कि वह पहला ओवर करेगा। मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता था। मैं बस नई शुरूआत चाहता था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल