1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB को अंपायर के 3 गलत फैसलों से DRS ने बचाया, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

RCB को अंपायर के 3 गलत फैसलों से DRS ने बचाया, फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2021 10:34 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 10:34 pm IST

तीन बार अंपायर ने गलत फैसला लिया लेकिन आरसीबी ने तीनों बार डीआरएस लिया और तीनों बार ये फैसला आरसीबी के पक्ष में आया।

RCB vs KKR: three decisions against royal challengers...- India TV Hindi
RCB vs KKR: three decisions against royal challengers bangalore over-turned due to drs Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2021 का एलिमिनेटर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले का टॉस विराट कोहली ने जीता था और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आपको बता दें कि इस मैच में तीन बार अंपायर से फैसले लेने में गलती हुई।

गौरतलब है कि तीन बार अंपायर ने गलत फैसला लिया लेकिन आरसीबी ने तीनों बार डीआरएस लिया और तीनों बार ये फैसला आरसीबी के पक्ष में आया। इस बात को लेकर फैंस आईपीएल की अंपायरिंग को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

इतना ही नहीं विराट कोहली और उनकी टीम के सभी खिलाड़ी अंपायर से बहस करते भी नजर आए थे। कुछ फैंस अंपायरिंग से नाराज नजर आए तो कुछ आरसीबी के बर्ताव से नाखुश हो गए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी इस बारे में एक ट्वीट किया है।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया-

यहां देखिए फैंस की प्रतिक्रिया-

RCB vs KKR: विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में हासिल किया एक और मुकाम, गेल-मैक्कुलम के खास क्लब में हुए शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल