1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: दुबई में मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे सचिन तेंदुलकर, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

IPL 2021: दुबई में मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे सचिन तेंदुलकर, फ्रेंचाइजी ने ट्वीट कर दी खुशखबरी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 12, 2021 05:48 pm IST,  Updated : Sep 12, 2021 05:48 pm IST

मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के किट बैग की फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है।

Sachin Tendulkar to Join Mumbai Indians Camp in Dubai- India TV Hindi
Sachin Tendulkar to Join Mumbai Indians Camp in Dubai Image Source : TWITTER HANDLE/@MIPALTAN

मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए फ्रेंचाइजी ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुबई में आईपीएल 2021 के यूएई लेग में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है कि वे इस फ्रेंचाइजी के आयकन रह चुके हैं, अब वे टीम से जुड़ने से पहले छह दिन के लिए खिलाड़ियों और स्टाफ के साथ पृथकवास में रहेंगे।

मुंबई इंडियंस ने सचिन तेंदुलकर के किट बैग की फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है। पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल में वे टीम का हिस्सा नहीं थे। उसके बाद वे आईपीएल 2021 के पहले चरण में भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे। ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाती है।

यूएई में तेंदुलकर का पृथकवास पूरा होने से तक कई कोविड टेस्ट होंगे। ये पहली बार होगा जब वे अपने बेटे के साथ टीम में मौजूद होंगे। ये फैंस के लिए भी दिलचस्प होगा जब वे अपने बेटे को टिप्स देंगे।

पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भगत ने तेंदुलकर को दिया दवाब में एकाग्रचित्त रहने का श्रेय

गौरतलब है कि साल 2013 में जब उन्होंने आईपीएल छोड़ा था, तब तक वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। वे साल 2013 में चैंपियंस लीग जीतने वाली मुंबई इंडियंस स्क्वॉड का भी पार्ट थे। उस समय कप्तान रोहित शर्मा थे। अब एक बार फिर ये जोड़ी साथ आई है और देखना होगा कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने खिताब का बचाव कर पाती है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल