1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021: क्वारंटीन पूरा कर सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में बहाया पसीना

IPL 2021: क्वारंटीन पूरा कर सूर्यकुमार यादव ने नेट्स में बहाया पसीना

 Reported By: IANS
 Published : Sep 17, 2021 08:37 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 08:37 pm IST

फ्रैंचाइजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सूर्या ने कहा, यहां आ कर अच्छा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि मैं पिछले 6-8 महीने से यहीं हूं।

Suryakumar Yadav sweats in the nets after completing the quarantine- India TV Hindi
Suryakumar Yadav sweats in the nets after completing the quarantine Image Source : IPLT20.COM

अबु धाबी। मुंबई इडियंस के बल्लेबाज सूर्याकुमार यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि टीम से जुड़कर और टीम के साथ अभ्यास करके अच्छा लग रहा है। छह दिनों का क्वारंटीन पूरा करने के बाद सूर्या के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी टीम के साथ अभ्यास किया। फ्रैंचाइजी द्वारा साझा किए गए वीडियो में सूर्या ने कहा, यहां आ कर अच्छा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि मैं पिछले 6-8 महीने से यहीं हूं। ड्रेसिंग रुम में आकर और नेट्स में अभ्यास कर के अच्छा लग रहा है।

सूर्या ने कहा, पहले छह सात दिन आज को मिलाकर काफी मुश्किल भरा रहा, क्योंकि जब हम इंग्लैंड में खेल रहे थे तब वहां का तापमान 18-20 डिग्री था और यहां का 40 डिग्री के आसपास है, पर टीम प्रबंधक ने हमारा ख्याल रखा है और हम आने वाले पहले मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं।

गत चैपिंयन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में 19 सितम्बर को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। सात मैचों के बाद मुंबई की टीम आठ अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल