1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : चेन्नई से हार के बाद बैंगलोर कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

IPL 2021 : चेन्नई से हार के बाद बैंगलोर कप्तान कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 25, 2021 10:10 pm IST,  Updated : Apr 25, 2021 10:10 pm IST

विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये रविवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

MS Dhoni and Virat Kohli- India TV Hindi
MS Dhoni and Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

मुंबई| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये रविवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। 

सीएसके ने चार विकेट पर 191 रन बनाकर आरसीबी को नौ विकेट पर 122 रन ही बनाने दिये। आईपीएल की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना लगाया गया है।’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘यह आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति के लिये टीम का इस सत्र में पहला अपराध था और इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया।’’ 

आरसीबी को रविवार को पहली हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल