1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, RCB v RR : कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 6000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

IPL 2021, RCB v RR : कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 6000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Apr 22, 2021 11:21 pm IST

IPL 2021 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 रनों का आंकड़ा छूने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

IPL 2021, RCB v RR : कोहली ने रचा...- India TV Hindi
IPL 2021, RCB v RR : कोहली ने रचा इतिहास, IPL में 6000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने Image Source : IPLT20.COM

IPL 2021 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 51 रनों का आंकड़ा छूने के साथ ही इतिहास रच दिया है। विराट कोहली IPL के इतिहास में 6000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

कोहली के इस मुकाबले से पहले 5949 रन थे और 6 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 51 रनों की दरकार थी। RCB कप्तान ने 13वें ओवर में 35 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करने के बाद चौका जड़ने के साथ ही ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इसके साथ ही कोहली IPL में पचास 50+ स्कोर बनाने वाले पहले कप्तान बन गए। 

इस पारी के साथ ही कोहली ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहली IPL में सबसे ज्यादा 7 विपक्षी टीमों के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल