1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. VIDEO : कैच लेने के चक्कर में बाल-बाल बचे कोहली, आंख पर लगी गेंद

VIDEO : कैच लेने के चक्कर में बाल-बाल बचे कोहली, आंख पर लगी गेंद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2021 09:30 pm IST,  Updated : Apr 09, 2021 09:30 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 9 अप्रैल से आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत हो रही है।

VIDEO : कैच लेने के चक्कर...- India TV Hindi
VIDEO : कैच लेने के चक्कर में बाल-बाल बचे कोहली, आंख पर लगी गेंद Image Source : IPLT20.COM/TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 9 अप्रैल से आगाज हो चुका है और पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से कई मौकों पर खराब फील्डिंग का उदाहरण पेश किया गया।

RCB की ओर से 18वें ओवर में जहां मोहम्मद सिराज ने ईशान किशन का आसान सा कैच टपकाया तो वहीं, कप्तान विराट कोहली ने अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या का कैच छोड़ दिया। 

सिराज ने जब किशन का कैच छोड़ा, तो उस वक्त विराट कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। इसके बाद जब अगले ओवर में कप्तान कोहली ने क्रुणाल पांड्या का कैच लेने की कोशिश की तो गेंद हाथ से छूटकर उनकी आंख पर जा लगी। गनीमत ये रही कि कोहली को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। 

इस तरह लगातार 2 ओवरों में कैच छूटने के बाद RCB की टीम फैंस के निशाने पर आ गई और लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस दौरान फैंस सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल