1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. कोरोना के चलते CSK और RR के बीच होने वाला मैच भी हो सकता है स्थगित : रिपोर्ट

कोरोना के चलते CSK और RR के बीच होने वाला मैच भी हो सकता है स्थगित : रिपोर्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : May 04, 2021 10:29 am IST,  Updated : May 04, 2021 11:18 am IST

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होना वाला IPL 2021 का 32वां मैच भी स्थगित हो सकता है।

कोरोना के चलते CSK और RR के...- India TV Hindi
कोरोना के चलते CSK और RR के बीच होने वाला मैच भी हो सकता है स्थगित : रिपोर्ट Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच अब बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा क्योंकि गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण सीएसके को कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ रहा है। बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में कल होने वाला मैच एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को कड़े पृथकवास में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’’

जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी पृथकवास पर चले गये हैं।’’

आईपीएल में यह दूसरा मैच जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली आज शाम को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की मेजबानी करेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल