1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : आईपीएल में बन गया ​छक्कों का नया कीर्तिमान, आपको पता भी नहीं होगा

IPL 2022 : आईपीएल में बन गया ​छक्कों का नया कीर्तिमान, आपको पता भी नहीं होगा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 15, 2022 04:33 pm IST,  Updated : May 15, 2022 04:33 pm IST

आईपीएल 2022 में आज एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच मैच है। 

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : PTI

Highlights

  • आईपीएल 2022 में लगे हैं सबसे ज्यादा छक्के, अब तक 873 से ज्यादा
  • आईपीएल में आज खेला जा रहा है सीएसके और गुजरात टाइटंस का मैच
  • आईपीएल 2018 में लगे थे 60वें मैच में 872 छक्के, अब रिकॉर्ड टूटा

 

Most sixes in a season of IPL : आईपीएल 2022 अब और भी ज्यादा रोमांचक होता जा रहा है। गुजरात टाइटंस को छोड़कर बाकी सात टीमें प्लेऑफ में इंट्री पाने के लिए एक दूसरे से भिड़ रही हैं। हालांकि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। लेकिन बाकी टीमें अभी भी जोरआजमाइश कर रही हैं। इस बीच आईपीएल में पहली बार ऐसा कारनामा हो गया है, जो अभी तक कभी नहीं हुआ। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का कीर्तिमान बन गया है। 

आईपीएल 2022 में आज एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच मैच है। एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सीएसके की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी। आज आईपीएल 2022 में 873वां छक्का लगा। आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में ये सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले साल 2018 में 872 छक्के लगे थे, जो सबसे ज्यादा थे। लेकिन अब वो रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है। मजे की बात ये भी है कि साल  2018 में जितने छक्के लगे थे, वो भी इससे पहले कभी नहीं लगे थे। इससे पहले साल 2019 में तो केवल 784 छक्के ही लगे थे। आईपीएल का आज 62वां मैच खेला जा रहा है। जबकि साल 2018 में जब 872 छक्के लगे थे, तब 60वां मैच खेला जा रहा था। आपको जानकार हैरानी होगी कि साल 2009 के आईपीएल में केवल 506 छक्के ही लगे थे। 

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के 

873 : IPL 2022 : 62वें मैच में
872 : IPL 2018 : 60 मैचों में
784 : IPL 2019 : 60 मैचों में
734 : IPL 2020 : 60 मैचों में
734 : IPL 2012 : 75 मैचों में
714 : IPL 2014 : 60 मैचों में
705 : IPL 2017 : 59 मैचों में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल