1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती

IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स को बहुत बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 08, 2022 05:10 pm IST,  Updated : May 08, 2022 05:17 pm IST

आईपीएल के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कुछ स्टाफ मैंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग की पत्नी भी ​कोविड पॉजिटिव आईं थी।

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • आईपीएल 2022 में आज खेला जाएगा डीसी और सीएसके के बीच मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज हैं पृथ्वी शॉ आज खेलना ​मुश्किल
  • दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2022 की अंक तालिका में नंबर 5

Prithvi Shaw admitted in the hospital : आईपीएल 2022 में आज शाम को दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके बीच मैच खेला जानाह है। इससे ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। बताया जाता है कि पृथ्वी शॉ को तेज बुखार आया है, इसके बाद वे अस्पताल चले गए। हालांकि अभी तक इसके आगे की बात नहीं बताई गई है। यानी अब ये करीब करीब पक्का हो गय है कि पृथ्वी शॉ आज का मैच नहीं खेलेंगे। 

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। अब से कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया पर इस तरह की खबरें आनी शुरू हो गईं कि पृथ्वी शॉ बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनकी एक फोटो भी सामने आई है। आपको बता दें कि इस आईपीएल के दौरान ही दिल्ली कैपिटल्स के कुछ स्टाफ मैंबर्स कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इतना ही नहीं टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग की पत्नी भी ​कोविड पॉजिटिव आईं थी, इसके बाद कुछ दिन के लिए रिकी पों​टिंग को आइसोलेशन में भेज दिया गया था। उम्मीद की जानी चाहिए कि पृथ्वी शॉ को केवल बुखार ही हो इससे ज्यादा कुछ नहीं। 

Prithvi Shaw
Image Source : PRITHVI SHAW INSTA STORYPrithvi Shaw

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में ​दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांचवें नंबर पर है और अभी भी प्लेआफ में जाने के लिए संघर्ष कर रही है। रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक दस मैच खेले हैं और उसमें से आधे मैच  ही जीत पाई है। टीम के पास अभी दस अंक हैं। आज सीएसके के खिलाफ खेले जाने वाला मैच उनके लिए बहुत खास होगा। इसे टीम हर हाल में जीतना चाहेगी। इससे पहले भी जो मैच दिल्ली कैपिटल्स ने खेला था, उसमें पृथ्वी शॉ को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल