1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 CSK vs LSG : CSK की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में हुआ बदलाव

IPL 2022 CSK vs LSG : CSK की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में हुआ बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2022 07:07 pm IST,  Updated : Mar 31, 2022 07:07 pm IST

रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली टीम सीएसके का मुकाबला केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स से है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Ravindra Jadeja Image Source : GETTY IMAGES

आईपीएल 2022 आज एक और ​बड़ा मुकाबला है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली टीम सीएसके का मुकाबला केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स से है। दोनों टीमें अपना पहला मैच खेल चुकी हैं और हार भी चुकी हैं। आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में अभी तक इन दोनों का खाता नहीं खुला है। इतना तो तय है कि आज एक टीम का तो खाता खुल जाएगा, वहीं दूसरी टीम को दो अंक लेने के लिए अभी भी इंतजार करना होगा। रविंद्र जडेजा आईपीएल के पहले में पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आए थे, अब वे दूसरे मैच में कप्तानी करेंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम पहली बार आईपीएल में ​हिस्सा ले रही है और ये उसका दूसरा ही मैच है। 

इस बीच लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इसकी उम्मीद पहले से ही थी कि जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, पहले गेंदबाजी ही करेगा। इससे पहले भी ऐसा ही होता आया है। एलएसजी के कप्तान लोकेश राहुल ने बताया कि एंड्रयू टाय को टीम में शामिल किया गया है। वहीं रविंद्र जडेजा ने बताया है कि टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। एडम मिल्न और कॉन्वे आज टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

 
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन :  केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रूणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान

चेन्नई सुपर​​किंग्स की प्लेइंग इलेवन :  रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी, तुषार देशपांडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल