1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स लाइव मैच कब, कहां और कैसे देखें?

IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming: चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स लाइव मैच कब, कहां और कैसे देखें?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2022 09:44 am IST,  Updated : Apr 03, 2022 09:44 am IST

IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming: IPL 2022 में 11वां मुकाबला 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। 

IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming- India TV Hindi
IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming Image Source : IPLT20.COM

IPL 2022 CSK vs PBKS Live Streaming: IPL 2022 में 11वां मुकाबला 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। चेन्नई इस सीजन अपने पहले 2 मैच हारकर पाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। वहीं, पंजाब अपने शुरुआती 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 7वें स्थान पर हैं। इस मुकाबले में चेन्नई की नजरें सीजन की पहली जीत पर टिकी होंगी जबकि पंजाब जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी।

आइए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच का मुकाबला कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2022 का 11वां मैच 3 अप्रैल को ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स  के बीच IPL 2022 का 11वां मैच कब शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बजकर 30 मिनट पर होगी, जबकि 7 बजे टॉस होगा।

कहां देख सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स लाइव के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच  IPL 2022 के 11वें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 3 एचडी पर देख पाएंगे।

कहां देख देख सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स लाइव के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग?

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar, Jio TV, और Airtel TV पर देखी जा सकती है।

इसके अलावा IPL 2022 के सभी मैचों से जुड़ी अहम जानकारी आपको इंडिया टीवी स्पोर्ट्स पर भी मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल