1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022 : पृथ्वी शॉ को पड़ी फटकार और मिली सजा, जानिए क्या किया अपराध

IPL 2022 : पृथ्वी शॉ को पड़ी फटकार और मिली सजा, जानिए क्या किया अपराध

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2022 10:32 pm IST,  Updated : May 01, 2022 10:32 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार के साथ मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

Prithvi Shaw- India TV Hindi
Prithvi Shaw Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • आईपीएल 2022 में खेला गया था दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच
  • मैच के दौरान बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने किया आचार संहिता का उल्लंघन
  • इस कारण पृथ्वी शॉ पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया

आईपीएल में इस बार खिलाड़ियों और टीमों पर काफी सख्ती बरती जा रही है। टीमें अगर निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाती हैं तो कप्तानों के साथ कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अभी तक कई कप्तान इसकी जद में आ चुके हैं। इसके साथ ही अगर कोई खिलाड़ी आचार सं​हिता का उल्लंघन करता है तो उसे भी सजा दी जा रही है। सजा यानी जुर्माने की कार्रवाई होती है। अब पता चला है कि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए फटकार के साथ मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। 

आईपीएल से जारी बयान में कहा गया है कि पृथ्वी शॉ ने आईपीएल आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत ‘स्तर एक’ का अपराध और इससे जुड़ा जुर्माना स्वीकार कर लिया है। बताया गया है कि आचार संहिता के ‘स्तर एक’ के उल्लंघन में मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है। स्तर एक का अपराध अंपायरों या विरोधी टीम के प्रति आक्रामक इशारों से संबंधित है। लखनऊ ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह रनों से हराकर आईपीएल प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। 

बता दें कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल 2022 के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से हरा ​दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 195 रन बनाने के बाद दिल्ली की टीम को सात विकेट पर 189 रन पर रोक दिया। इस जीत के बाद लखनऊ के 10 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम तालिका में दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के नौ मैचों में आठ अंक हैं। 

(Bhasha inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल