1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs GT, Dream 11: जानें कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम

KKR vs GT, Dream 11: जानें कोलकाता और गुजरात के बीच मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 23, 2022 11:54 am IST,  Updated : Apr 23, 2022 11:54 am IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शनिवार को IPL 2022 के पाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

KKR vs GT, Dream 11- India TV Hindi
KKR vs GT, Dream 11 Image Source : @GUJARAT_TITANS

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Dream11 Team

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शनिवार को IPL 2022 के पाइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच में कोलकाता का एकमात्र लक्ष्य अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने का होगा। लगातार तीन हार झेलने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली केकेआर अभी पाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर खिसक गई है। ऐसे में गुजरात की टीम का सामना करने के लिए KKR को हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में दमदार प्रदर्शन कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में चोटिल हार्दिक की गैरमौजूदगी में भी गुजरात ने जीत दर्ज की। आइए एक नजर डालते हैं इस मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन टीम पर.....

मैच डिटेल्स

KKR vs GT IPL 2022, Match 35

स्थान: डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई

तारीख और समय: 23 अप्रैल, 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)

KKR vs GT Probable XIs:

कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर (C), सुनील नरेन, नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन (wk), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (wk), हार्दिक पांड्या (C), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल

KKR vs GT Dream 11 Team: शुभमन गिल,  डेविड मिलर, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिद्धिमान साहा (Wk), हार्दिक पांड्या (कप्तान), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, राशिद-खान (उपकप्तान), पैट कमिंस, लॉकी फर्ग्यूसन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।