Highlights MI vs LSG, IPL 2022 Match 26
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 26वें मैच में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों भी हार झेलनी पड़ी। लीग की सबसे सफल टीम और पांच बार की चैंपियन मुंबई की यह सीजन में लगातार छठी हार है। पहली बार ऐसा हुआ है कि टीम लगातार 6 मैच हारी है। टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण बड़ी चुनौती रही है। दूसरी तरफ लखनऊ ने छठे मैच में अपनी चौथी जीत दर्ज की।पॉइंट्स टेबल में मुंबई बिना खाता खोले आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अब 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। रोहित शर्मा की टीम के लिए अब इस सीजन में अंतिम-4 की राह मुश्किल हो गई है। क्योंकि प्रत्येक टीम 14-14 मैच खेलेगी जिसमें से कम से कम 8 जीत ही प्लेऑफ में पहुंचा सकती हैं। आज की हार के बाद अब मुंबई के 8 मैच बाकी हैं। उसके लिए बचे हुए सभी 8 मैच जीतना बेहद मुश्किल होगा।