1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs CSK : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बहुत बड़ा बदलाव

MI vs CSK : मुंबई इंडियंस की पहले बल्लेबाजी, Playing XI में बहुत बड़ा बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 21, 2022 07:08 pm IST,  Updated : Apr 21, 2022 07:08 pm IST

आईपीएल में अब तक मुंबई और चेन्नई की टीमें कुल 32 बार एक दूसरे से टकराई हैं। इस दौरान मुंबई की टीम ने कुल 19 मुकाबलों में विजय रही जबकि सीएसके की ने 13 मैचों में जीत हासिल की है।

MS Dhoni- Ravindra Jadeja- India TV Hindi
MS Dhoni- Ravindra Jadeja Image Source : PTI

आईपीएल 2022 में आज दो बहुत बड़ी टीमों के बीच मैच है। एक तरफ है पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस तो उसका सामना करेगी चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स। हालांकि इन दोनों चैंपियन टीमें का ये साल अभी तक कुछ खास नहीं गया है। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स केवल एक ही मैच जीत पाई है, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि सीएसके को हराकर इस आईपीएल में अपना खाता खोला जाए। हालांकि आज कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी, ये कहना आसान नहीं है। आईपीएल में अब तक मुंबई और चेन्नई की टीमें कुल 32 बार एक दूसरे से टकराई हैं। इस दौरान मुंबई की टीम ने कुल 19 मुकाबलों में विजय रही जबकि सीएसके की ने 13 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया है जिसमें सीएसके को जीत मिली है। 

आज के मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीत लिया है और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जो इससे पहले सभी कप्तान करते आए हैं। ​टॉस के वक्त कप्तान रविंद्र जडेजा ने बताया कि मोईन अली और क्रिस जॉर्डन आज की प्लेइंग इलवेन में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह मिचेल सेंटनर और ड्वेन प्रिटोरियस को आज टीम में जगह मिली है। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि रिले मेरेडिथ, ऋतिक शौकीन और डेनियल सैम्स को आज की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), डेवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह

सीएसके की प्लेइंग इलेवन :  रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेट कीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल