Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs RR Dream11 Prediction: यहां जानें मुंबई और राजस्थान के बीच मैच की सबसे मजबूत ड्रीम इलेवन

MI vs RR Dream11 Prediction: यहां जानें मुंबई और राजस्थान के बीच मैच की सबसे मजबूत ड्रीम इलेवन

Written by: India TV Sports Desk Published : Apr 02, 2022 01:11 pm IST, Updated : Apr 02, 2022 01:11 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 2 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाना है। 

संजू सैमसन और रोहित...- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM संजू सैमसन और रोहित शर्मा

MI vs RR Dream11 Prediction IPL 2022 Match 9 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का 9वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 2 अप्रैल को डीवाई पाटिल स्टेडियम में 3:30 बजे से खेला जाना है। राजस्थान रॉयल्स जहां अपने पहले मैच में जीत दर्ज करते हुए पांइट्स टेबल में दूसरे पायदान पर शान से जमी हुई है। वहीं, मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच हारने के बाद 9वें स्थान पर बना हुआ है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के बल्ले से पहले मैच में कमाल का अर्धशतक निकला था तो उन्हीं के साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने 41 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस को भले ही दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 81 रन की पारी खेल सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे थे। वहीं, कप्तान रोहित के बल्ले से 41 रनों की पारी निकली थी। गेंदबाजी में दिल्ली के कुलदीप यादव ने पहले मैच 3 विकेट लेकर शानदार आगाज किया था जबकि मुंबई की ओर से बासिल थम्पी अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे थे। आज के मुकाबले में एक बार फिर इन खिलाड़ियों से पिछले प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी। आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की मजबूत ड्रीम इलेवन टीम के बारे में.......

MI vs RR Dream11 Team: जोस बटलर, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, डेनियल सैम्स, ट्रेंट बोल्ट (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, बासिल थम्पी।

MI vs RR IPL 2022 संभावित प्लेइंग इलेवन:-

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement