1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH Toss Update : हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, टीम में दो बदलाव

MI vs SRH Toss Update : हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, टीम में दो बदलाव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 17, 2022 07:08 pm IST,  Updated : May 17, 2022 07:17 pm IST

एसआरएच अभी तक 12 मैच खेल चुकी है। इसमें से टीम ने पांच मैच जीते हैं और बाकी में से हार मिली है। टीम के पास इस वक्त दस अंक हैं।

kane williamson- India TV Hindi
kane williamson Image Source : IPLT20.COM

MI vs SRH LIVE Updates : आईपीएल 2022 में आज एक बेहद अहम मुकाबला है। मुंबई इंडियंस की सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर है। आईपीएल की पांच बार की चैंपियन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इं​डियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद अभी बाहर तो नहींं हुई है, लेकिन इस टीम की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है। एसआरएच अभी तक 12 मैच खेल चुकी है। इसमें से टीम ने पांच मैच जीते हैं और बाकी में से हार मिली है। टीम के पास इस वक्त दस अंक हैं। आज का मैच अगर सनराइजर्स हैदराबाद जीतती है तो उसकी प्लेऑफ में जाने के दरवाजे खुले रहेंगे, लेकिन अगर आज टीम मैच हारी तो खेल करीब करीब खत्म हो जाएगा। 

इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरेगी। रोहित शर्मा ने बताया कि आज के मैच में मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वहीं हैदराबाद के कप्तान केन विलियमस ने कहा कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन : अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन : ईशान किशन (विकेट कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल