1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. Qualifier 1 GT vs RR Highlights, IPL 2022 : डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, राजस्थान को मिली हार

Qualifier 1 GT vs RR Highlights, IPL 2022 : डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, राजस्थान को मिली हार

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 24, 2022 06:16 pm IST,  Updated : May 24, 2022 11:51 pm IST

IPL 2022 के प्लेऑफ में सबसे पहले पहुंचने वाली गुजराट टाइटंस अब सीजन की पहली फाइनलिस्ट भी बन गई है। डेविड मिलर ने 38 गेंदों पर 68 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली।

डेविड मिलर ने गुजरात...- India TV Hindi
डेविड मिलर ने गुजरात को दिलाई शानदार जीत Image Source : IPL

IPL 2022 के प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर (Qualifier 1) में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं राजस्थान को अब 27 तारीख को दूसरे क्वालीफायर में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ना होगा। उस मैच में जो जीतेगा उसकी 29 मई को खिताबी मुकाबले में गुजरात से भिड़ंत होगी। इस मैच में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बनाए थे। ऑरेंज कैप होल्डर जोस बटलर ने सर्वाधिक 89 रनों की पारी खेली थी। गुजरात के लिए 38 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेलकर डेविड मिलर जीत के हीरो बने। 

डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा पर लगातार तीन छक्के लगाकर गुजरात का टिकट टू फाइनल पक्का किया। हार्दिक पंड्या ने भी नाबाद 27 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस तरह टाइटंस ने 19.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर 191 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल