1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. RCB vs MI Dream11 Prediction: जानें मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन, इस खिलाड़ी को बना सकते हैं आज कप्तान

RCB vs MI Dream11 Prediction: जानें मुकाबले की बेस्ट ड्रीम इलेवन, इस खिलाड़ी को बना सकते हैं आज कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2022 11:21 am IST,  Updated : Apr 09, 2022 11:21 am IST

RCB vs MI Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 18वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होने जा रही है।

RCB vs MI Dream11- India TV Hindi
RCB vs MI Dream11 Image Source : IPLT20.COM

RCB vs MI Dream11 Prediction Fantasy Cricket Tips Dream11 Team Probable Playing XI

RCB vs MI Dream11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 18वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होने जा रही है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मुंबई की नजर जहां पहली जीत दर्ज करने पर लगी होगी। मुंबई का इस सीजन बेहद ही खराब आगाज हुआ जिसमें उसे पहले सभी तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई की टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से हार मिली और फिर दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने उसे 23 रन से शिकस्त दी। तीसरा मैच भी मुंबई के लिए हार लेकर आया जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे पांच विकेट से हराया। मुंबई की तुलना में RCB ने अभी तक सीजन में बेहतर प्रदर्शन किया है और टीम पाइंट्स टेबल में 3 जीत और 1 हार के साथ 5वें पायदान पर है। 

मुंबई और RCB दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, लिहाजा ड्रीम इलेवन टीम का चयन बेहद समझदारी से करना होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले की बेस्ट ड्रीम11 टीम के बारें में.....

RCB vs MI Dream11 Team: ईशान किशन (C), दिनेश कार्तिक, फाफ डु प्लेसिस, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, तिलक वर्मा, वानिंदु हसरंगा (VC), डेवाल्ड ब्रेविस, हर्षल पटेल, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह।

RCB vs MI Match 18 Probable XIs

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (संभावित प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस (c), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (wk), ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस (संभावित प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल