RCB vs RR Highlights, IPL 2022 Match 39
IPL 2022 के 39वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 29 रनों से हरा दिया है। 145 रनों का लक्ष्य राजस्थान ने गेंदबाजों की बदौलत डिफेंड किया और आरसीबी को 115 रनों पर समेट दिया। कुलदीप सेन ने 4, अश्विन ने 3 और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट अपने नाम किए। पाइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान 8 मैच में से 6 जीत दर्ज कर 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर पहुंच गई है।वहीं, RCB 9 मैचों में से चौथी हार झेलने के बाद 10 अंकों के साथ 5वें पायदान पर बनी हुई है। आरसीबी की टीम इस मुकाबले में 115 रनों पर ऑलआउट हुई और पिछले मुकाबले में 68 रनों पर सिमट गई थी। लगातार आरसीबी की यह दूसरी शर्मनाकर हार है। दोनों मुकाबलों में बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे।