1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2022: SRH को मिला सौरभ दुबे का रिप्लेसमेंट, रांची के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा

IPL 2022: SRH को मिला सौरभ दुबे का रिप्लेसमेंट, रांची के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 04, 2022 08:08 pm IST,  Updated : May 04, 2022 08:12 pm IST

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की जगह सुशांत मिश्रा को टीम में शामिल किया है।

SRH - India TV Hindi
SRH  Image Source : IPLT20.COM

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने तेज गेंदबाज सौरभ दुबे की जगह सुशांत मिश्रा को टीम में शामिल किया है। SRH को IPL 2022 में उस वक्त बड़ा झटका लगा था जब सौरभ दुबे को बैक इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। अब टीम ने सौरभ दुबे के रिप्लेसमेंट के रुप में सुशांत को अपने साथ जोड़ा है।

सुशांत मिश्रा रांची के 21 वर्षीय बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 13 विकेट लिए हैं। वह 20 लाख रुपये की कीमत पर SRH में शामिल होंगे। हैदराबाद फिलहाल IPL 2022 में 5 जीत के साथ पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल