1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेनेगल और मेडागास्कर के मैच के दौरान फुटबाल स्टेडियम में भगदड़, 1 की मौत 40 घायल

सेनेगल और मेडागास्कर के मैच के दौरान फुटबाल स्टेडियम में भगदड़, 1 की मौत 40 घायल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 10, 2018 02:02 pm IST,  Updated : Sep 10, 2018 02:06 pm IST

मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम में हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए।

मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम में हुई भगदड़ - India TV Hindi
मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम में हुई भगदड़  Image Source : GETTY

अन्तान्नेरिवो ( मेडागास्कर)। मेडागास्कर फुटबाल स्टेडियम में हुई भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 40 घायल हो गए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स में सेनेगल और मेडागास्कर के बीच मैच की शुरुआत से ठीक पहले यह घटना हुई।

समाचार एजेंसी एएफपी को दिए बयान में रीवो राबेरियासोना ने कहा, "हम सुबह छह बजे पंक्ति में खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। हम कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़े थे, जब यह भगदड़ हुई। मुझे पीठ पर धक्का लगा, लेकिन बैग होने के कारण मुझे चोट नहीं लगी।"

अफ्रीका में स्टेडियमों में भगदड़ की घटनाएं होती रहती हैं। ये घटनाएं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी की वजह से होती हैं। पिछले साल फरवरी में एंगोला में स्थित स्टेडियम में हुई भगदड़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद, जुलाई में मलावी के स्टेडियम में हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें सात बच्चे शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल