1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इन खिलाड़ियों ने की अमानत में ख़यानत

इन खिलाड़ियों ने की अमानत में ख़यानत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 03, 2015 11:30 am IST,  Updated : Aug 03, 2015 12:08 pm IST

नई दिल्ली: दो अगस्त को फ्रेंडशिप डे को मनाया गया। यह वो दिन होता है जब दो दोस्त अपनी दोस्ती को और मज़बूत करने की क़स्में खाते हैं। खेल की दुनियां में भी  ऐसे दोस्त

इन खिलाड़ियों ने की...- India TV Hindi
इन खिलाड़ियों ने की अमानत में ख़यानत

नई दिल्ली: दो अगस्त को फ्रेंडशिप डे को मनाया गया। यह वो दिन होता है जब दो दोस्त अपनी दोस्ती को और मज़बूत करने की क़स्में खाते हैं। खेल की दुनियां में भी  ऐसे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती  की मिसालें दी जाती हैं। इनमें माइकल शूमाकर-सचिन तेंडुलकर, सेरेना विलियम्स-कैरोलिन वोज्निया की दोस्ती मशहूर है। लेकिन कुछ नाम ऐसे भी है जिन्होने दोस्ती को कलंकित किया है। अपने जिगरी दोस्त को ऐसा धोखा दिया जिसे भुला पाना बहुत मुश्किल है।

दिनेश कार्तिक की पत्नी भगा ले गया मुरली विजय

भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और क्रिकेटर मुरली विजय का नाम अच्छें दोस्तों में लिया जाता था। इनकी अच्छी दोस्ती आईपीएल के वक्त हुई, लेकिन यह दोस्ती ज्यादा दिन टिक नही पाई। हुआ यूं कि 2012 में आईपीएल-5 के दौरान कार्तिक की पत्नी निकिता और मपरली विजय के अफ़ेयर की ख़बरें उड़ीं। जब ये बात कार्तिक को पता चली तो उन्होनें निकिता से तलाक ले लिया। निकिता कार्तिक के बचपन की दोस्त थी जो आगे चलकर प्यार में बदल गया औऱ 2007 में दोनों ने शादी कर ली। तलाक के वक्त निकिता प्रेग्नेंट थीं और उन्होनें मुरली विजय से शादी कर ली। दूसरी तरफ ऐसे हालात में कार्तिक को स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लिकल का साथ मिला औऱ दोनों ने 2013 में सगाई कर ली। इसी महीने दोनों शादी करने जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल