1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सिलोना का एक खिलाड़ी पाया गया कोरोना पॉजिटिव, नाम को रखा गया है गुप्त

बार्सिलोना का एक खिलाड़ी पाया गया कोरोना पॉजिटिव, नाम को रखा गया है गुप्त

 Edited By: IANS
 Published : Aug 12, 2020 10:09 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 10:09 pm IST

क्लब ने साथ ही कहा कि संक्रमित खिलाड़ी अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आया है जबकि चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के लिए उसने लिस्बन की यात्रा की थी।

Barcelona, corona positive, Football, sports- India TV Hindi
Barcelona Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना का एक खिलाड़ी प्री सीजन ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बार्सिलोना ने बुधवार को एक बयान जारी इसकी जानकारी दी। बार्सिलोना ने खिलाड़ी का नाम लिए बिना कहा कि वह अपने घर में आइसोलेशन में था और उनके अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

क्लब ने साथ ही कहा कि संक्रमित खिलाड़ी अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आया है जबकि चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के लिए उसने लिस्बन की यात्रा की थी।

इस बीच, बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की ने कहा है कि उनका पूरा ध्यान बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच पर लगा हुआ है।

बायर्न की टीम ने शनिवार को ही चेल्सी को 4-1 (एग्रीगेट स्कोर 7-1) से हराकर चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल