1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अभिनव बिंद्रा ने सिंधू को लेकर कही बड़ी बात, बोले 'ओलंपिक में भी ला सकती है गोल्ड'

अभिनव बिंद्रा ने सिंधू को लेकर कही बड़ी बात, बोले 'ओलंपिक में भी ला सकती है गोल्ड'

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 11:42 pm IST

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हरा इतिहास रचा।

PV Sindhu, Indian Shuttler- India TV Hindi
PV Sindhu, Indian Shuttler Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत को एकल स्पर्धा में ओलम्पिक में स्वर्ण पदक दिलाने वाले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने कहा है कि हाल ही में विश्व बैडमिंटन चैम्पियन बनी भारत की पी.वी. सिंधु ओलम्पिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। सिंधु ने रविवार को स्विट्जरलैंड के बासेल में खेली गई विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हरा इतिहास रचा। सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। 

बिंद्रा ने ट्वीट किया, "विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। यह भारत के लिए बेहतरीन दिन। मैं आश्वस्त हूं कि इससे सिंधु को विश्वास मिला होगा कि वह टोक्यो में भी स्वर्ण पदक जीत सकती हैं। मैं उन्हें और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।" 

रियो ओलम्पिक-2016 और विश्व चैम्पियनशिप-2018 के फाइनल में सिंधु को मात दे रजत पदक तक रोकने वाली स्पेन की कैरोलिना मारिन ने ट्वीट किया, "आप पर गर्व है। आप वकाई में सोना हो।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल