1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी एशियन कप: सेमीफाइनल में ईरान को हराकर फाइनल में पहुंचा जापान

एएफसी एशियन कप: सेमीफाइनल में ईरान को हराकर फाइनल में पहुंचा जापान

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2019 08:30 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 08:30 am IST

सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की टीम ने ईरान को हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली।

Japanese Players- India TV Hindi
Japanese Players Image Source : GETTY IMAGES

जापान की फुटबॉल टीम ने एएफसी एशियन कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस अहम मुकाबले को 3-0 से जीतकर जापान ने टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। कर्लोस क्विरोज का ईरान के मुख्य कोच के रूप में ये 100वां मैच था लेकिन उनकी टीम इसे यादगार बनाने में सफल नहीं हो पाई। 65 वर्षीय क्विरोज ने अप्रैल 2011 में ईरान के राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था और उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगातार दो बार (2014, 2018) फीफा विश्व कप के क्वालीफाई करते हुए इतिहास रचा।

जापान के खिलाफ ईरान की शुरुआत हालांकि दमदार रही। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। दूसरा हाफ पूरी तरह से जापान के नाम रहा। 56वें मिनट में जापान ने अटैक किया और यूवा ओसाको ने हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

मैच के 67वें मिनट में ईरान के डिफेंस ने एक बार फिर बड़ी गलती की और जापान को पेनल्टी मिली। ओसाको ने पेनल्टी को गोल में बदलकर जापान की बढ़त को दोगुना कर दिया। जापान के लिए मुकाबले का अखिरी गोल इंजरी टाइम (91वें मिनट) में गेंकी हारागुची ने दागा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल