1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी ने मई-जून में होने वाले फुटबॉल मैचों और प्रतियोगिताओं को किया स्थगित

एएफसी ने मई-जून में होने वाले फुटबॉल मैचों और प्रतियोगिताओं को किया स्थगित

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 14, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 06:00 pm IST

एएफसी ने कोविड-19 महामारी के कारण मई और जून में होने वाले अपने सभी मैचों और प्रतियोगिताओं को आगामी नोटिस तक स्थगित करने का फैसला किया।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : @INDIANFOOTBALL/TWITTER

नई दिल्ली| एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को कोविड-19 महामारी के कारण मई और जून में होने वाले अपने सभी मैचों और प्रतियोगिताओं को आगामी नोटिस तक स्थगित करने का फैसला किया। एएफसी ने इससे पहले मार्च और अप्रैल में होने वाले फुटबॉल मैचों को स्थगित करने की घोषणा की थी।

एएफसी ने बयान में कहा, ‘‘कई सरकारों ने बचाव के उपाय और यात्रा प्रतिबंध बरकरार रखे हैं और इसलिए एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने आज मई और जून में होने वाले अपने सभी मैचों और प्रतियोगिताओं को आगामी नोटिस तक स्थगित करने का फैसला किया।’’

कोविड-19 महामारी के कारण विश्व भर में एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लाख से अधिक लोग इस घातक बीमारी से संक्रमित हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल