1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 43 साल बाद थाईलैंड में किंग्स कप खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम

43 साल बाद थाईलैंड में किंग्स कप खेलेगी भारतीय फुटबॉल टीम

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 04:31 pm IST

अप्रैल 2019 की फीफा रैकिंग के अनुसार भारत विश्व रैंकिंग में 101वें, थाईलैंड 114वें, वियतनाम 98वें और कुरासाओ 82वें स्थान पर है।

सुनील छेत्री- India TV Hindi
सुनील छेत्री, कप्तान भारतीय फुटबॉल टीम  Image Source : AFP

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम जून में थाईलैंड में आमंत्रण किंग्स कप में भाग लेगी। टूर्नामेंट के सभी मैच चांग एरेना, बुरिराम में खेले जाएंगे। जिसकी क्षमता 36 हजार दर्शकों की है। भारत और मेजबान थाईलैंड के अलावा वियतनाम और कुरासाओ भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

अप्रैल 2019 की फीफा रैकिंग के अनुसार भारत विश्व रैंकिंग में 101वें, थाईलैंड 114वें, वियतनाम 98वें और कुरासाओ 82वें स्थान पर है।

किंग्स कप फीफा से मंजूरी प्राप्त अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है जिसका आयोजन 1968 से थाईलैंड फुटबाल संघ कर रहा है। भारत ने इससे पहले 1977 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

टूर्नामेंट के दो मैच पांच जून को खेले जाएंगे जिसमें विजेता रहने वाली टीमें फाइनल में खेलेंगी। दो अन्य टीमें तीसरे स्थान के लिये भिड़ेंगी।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल