1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मरे को सिनसिनाटी ओपन में मिला वाइल्ड कार्ड

एंडी मरे को सिनसिनाटी ओपन में मिला वाइल्ड कार्ड

 Reported By: IANS
 Published : Aug 04, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Aug 04, 2020 04:55 pm IST

दो बार के विजेता ग्रेट ब्रिटेन के एंडी मरे को इस महीने होने वाले वेस्टर्न एंड साउर्थन ओपन टेनिस टूर्नामेंट मे वाइल्ड कार्ड मिला है।

एंडी मरे को सिनसिनाटी...- India TV Hindi
एंडी मरे को सिनसिनाटी ओपन में मिला वाइल्ड कार्ड Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क| दो बार के विजेता ग्रेट ब्रिटेन के एंडी मरे को इस महीने होने वाले वेस्टर्न एंड साउर्थन ओपन टेनिस टूर्नामेंट मे वाइल्ड कार्ड मिला है। एटीपी की वेबसाइट के मुताबिक, मरे के साथ, टॉमी पॉल, टेनी सैंडग्रेन, फ्रांसेस टिफोए को भी 20 से 28 अगस्त के बीच यूएसटीए विली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में जगह मिली है।

2008 और 2011 में सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतने वाले मरे वेस्टर्न और साउथर्न ओपन चैम्पियन में छठे विजेता हैं। उनके अलावा डेनिल मेदवेदेव (2019), नोवाक जोकोविक (2018),ग्रीगोर दिमित्रोव (2017), मारिन सिलिक (2016) और राफेल नडाल (2013) के नाम शामिल हैं।

यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से शुरू हो रहे अमेरिका ओपन के लिए वार्म अप टूर्नामेंट है। मरे ने पहले ही कह दिया है कि अगर ग्रैंड स्लैम होता है तो वह इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल