1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में हारे बैडमिंटन स्टार जयराम

अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में हारे बैडमिंटन स्टार जयराम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 17, 2018 05:11 pm IST,  Updated : Jun 17, 2018 05:11 pm IST

जयराम की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है।

अजय जयराम- India TV Hindi
अजय जयराम

फुलटर्न: भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जयराम को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नम्बर-30 मार्क कॉलजोव ने मात देकर बाहर किया। 

वर्ल्ड नम्बर 134 जयराम को शनिवार देर रात खेले गए मैच में नीदरलैंड्स के बैडमिंटन खिलाड़ी मार्क ने 36 मिनट के भीतर 13-21, 21-23 से मात देकर फाइनल में स्थान हासिल किया है। 

जयराम की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। जयराम ने इससे पहले, दक्षिण कोरिया के हेयो क्वांग ही को मात देकर अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल